Wednesday, October 23, 2024

Latest Posts

Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बढ़ाया भारत का मान, जैवलिन थ्रो से गोल्ड पर साधा निशाना, फेंका 87,66 मीटर का थ्रो

नई दिल्ली। Diamond League 2023 नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर किर्तिमान रच दिया है। 30 जून को हुए डायमंड लीग 2023 के लुसाने चरण में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 87.66 मीटर का थ्रो कर कमाल दिखा दिया है। चोट के बाद वापसी किए निरज चोपड़ा का पहला प्रयास हांलकि इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन दूसरा और तीसरे प्रयास में जीत अपने नाम की।
नीरज का दूसरा थ्रो 83.52 मीटर का रहा जबकि तीसरा थ्रो उन्होंने 85.04 मीटर दूर फेंका। हालांकि, इसके बावजूद भी तीसरे दौर में जर्मनी के खिलाड़ी ने पहला स्थान हासिल कर रखा था।
हालंकि चौथा थ्रो थोड़ा निराशा जनक था। क्योंकि वह फिर फाउल कर बैठे थे। ऐसे में उनपर काफी दबाव था, लेकिन 5वें थ्रो में शानदार वापसी की और 87.66 मीटर दूर फेंका और गोल्ड जीतने में कामयाब रहे। उनका आखिरी तक 84.15 मीटर रहा।
इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल किया। जर्मनी की जूलियन बीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। यह नीरज चोपड़ा के करियर का आठवां गोल्ड मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने दोहा लीग में भी गोल्ड हासिल किया था।

Latest Posts

Don't Miss