Friday, October 18, 2024

Latest Posts

छत्तीसगढ़: कई जिलों में चल रही लू, भीषण गर्मी से महिला मजदूर की मौत; इस जिले में तापमान 47 डिग्री पार

रायपुर, 29 मई 2024। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारी गर्मी के चलते मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मंगलवार को नौतपा के चौथे दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में झुलसा। कई जिलों में लू चल रही है।

मौसम विभाग ने आज भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म मुंगेली रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूरज ढलने के बाद भी शाम को गर्म हवाएं चल रही हैं।

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, महासमुंद में 46.7 और बिलासपुर में 46.4 डिग्री रहा। रायपुर में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में नौतपा ने चौथे दिन आसमान से आग बरसी। वहीं, दूसरी ओर दुर्ग जिले के अहेरी में धूप और गर्मी से मनरेगा में काम करने वाली महिला भद्रा बाई ठाकुर (60 वर्ष) की मौत हो गई। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के साथ ही रात भी गर्म होने की संभावना जताई है। 31 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

5 से 7 डिग्री बढ़ा तापमान
25 मई को नौतपा शुरू होने के साथ प्रदेश में भीषण गर्मी है। पिछले चार दिनों में प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री बढ़ा है। 25 मई को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री था जो 28 मई को 45.8 डिग्री पहुंच गया है।इसी तरह पेंड्रारोड में पारा 38.7 डिग्री था। मंगलवार को 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

Latest Posts

Don't Miss