Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

Priyanka Chopra: निक और मालती के साथ वेकेशन पर हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली टाइम की तस्वीरें

Priyanka Chopra: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकल पड़ी हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ फुरसत के पल बिता रही हैं। प्रियंका ने अपने क्वालिटी टाइम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि ये फैमिली टाइम काफी मस्तीभरा रहा है। ब्लू कैप पहन प्रियंका ने सभी के साथ तरह-तरह के पोज दिए। प्रियंका की कैप पर लिखा था आउट ऑफ ऑफिस। इससे समझा जा सकता है कि प्रियंका अभी अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करना चाहती हैं।

वेकेशन मोड पर प्रियंका चोपड़ा
शेयर की गई फोटोज में प्रियंका अपनी बेटी के साथ मेट्रो की विंडो से बाहर का नजारा देख रही हैं। मालती और प्रियंका की ये फोटो काफी क्यूट है। प्रियंका की बेटी मालती भी पूरे एक साल की हो चुकी हैं। मालती की क्यूट तस्वीरें देख फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

 

Latest Posts

Don't Miss