Wednesday, October 23, 2024

Latest Posts

Nigeria Accident: नाइजीरिया में भीषण हादसा, नाव पलटने से 100 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nigeria Accident । अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक भीषण हादसा में 100 लोगों की मौत हो गई है। यहां शादी से लौट रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 100 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खोजबीन की जा रही है। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ है और अब इस हादसे में किसी के बचने की उम्मीद कम है, लेकिन फिर भी सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों की तलाश की जा रही है।

नाइजर राज्य में हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नाव में सवार सभी लोग उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में आयोजित हुए एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।नाइजीरियाई पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने जानकारी दी है कि मरने वाले अधिकांश लोग रिश्तेदार हैं। नाव में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में सवार थे।
हादसे का कारण पता नहीं
इस भयावह हादसे का कारणों के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। नाव में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे और कई लोग अपने साथ बाइक भी लेकर जा रहे थे। यह हादसा सुबह तड़के 3 बजे हुआ इसलिए हादसे का शिकार हुए लोगों तक समय पर मदद भी नहीं पहुंच पाई। काफी देर बाद इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई। तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी।

Latest Posts

Don't Miss